Uttarakhand News

शीतलहर की चपेट में उत्तराखंड, सोमवार से शुरू हो सकता है बर्फबारी का दौर

Ad

Uttrakhand weather report:- उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बीते हफ्ते हुई बर्फबारी से मौसम ने करवट ली है। बर्फबारी होने के कारण मैदानी क्षेत्रों में हवा का प्रवाह सर्द हो चुका है। इसके साथ ही कुछ दिनों से खिल रही चटक धूप के कारण बढ़े तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी में तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार को दिन के समय पर अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

लेकिन अब मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से फिर मौसम का मिजाज बदलने की बात कही जा रही है। विभाग के अनुसार रविवार को कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही सोमवार और मंगलवार को पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात और हल्की वर्षा होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में भी हल्की वर्षा का अनुमान लगाया जा रहा है।

उत्तराखंड में सरोवर नगरी की बात की जाए तो, शनिवार को नैनीताल शीत लहर की चपेट में रहा। शनिवार को सर्द हवा के बहने से तेज धूप भी बेअसर रही। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के वरिष्ठ वायुमंडलीय विज्ञानी डॉ नरेंद्र सिंह के अनुसार हाल ही में उच्च हिमालय क्षेत्र में हुई बर्फबारीक के कारण निचले क्षेत्रों में शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नगर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहा।

वही उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के सीमांत में मौसम ने फिर करवट बदली है। जिले में सुबह की शुरुआत धूप खिलने से हुई, लेकिन दोपहर तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में घने बादल छा गए और उच्च हिमालय में हिमपात होने लगा।थल मुनस्यारी मार्ग पर कलामुनी, बिटलीधार के अलावा खलिया क्षेत्र में जबरदस्त हिमपात देखने को मिला। इसके साथ ही दोपहर में मुनस्यारी बाजार में भी बर्फ की फाहें गिरने लगी।

उधर धारचूला की दारमा और व्यास घाटी में सुबह से ही हिमपात नजर आने लगा। चीन सीमा से चौथे दिन भी संपर्क भंग रहा। लिपुलेख और दारमा मार्ग से बीआरओ बर्फ हटाने में जुटी हुई थी, लेकिन शनिवार को फिर से हिमपात होने से कार्य प्रभावित हो गया। बता दें कि उच्च हिमालय क्षेत्रों में भारी हिमपात के चलते जिले भर में ठंडी हवाएं चल रही है, जिससे तापमान में भी गिरावट नजर आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top