Uttarakhand News

हैरान कर देंगे आंकड़े, महंगाई के मामले में देश के टॉप 10 राज्यों में शामिल हुआ उत्तराखंड

Ad

देहरादून: महंगाई के मामले में भी प्रदेश ने कई सारे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यालय क्रियान्व्यन मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट भी इसी ओर इशारा करती है। दरअसल मंत्रालय द्वारा नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (National Sample Survey Office) की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के ताजा आंकड़े जारी हुए हैं। जिनके हिसाब से देश के सबसे ज्यादा महंगाई वाले दस राज्यों में उत्तराखंड को भी जगह मिली है। हैरानी की बात है कि उत्तराखंड को आठवां स्थान मिला है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर हरियाणा का नाम है।

ADVERTISEMENTS Ad

आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा (Hariyana) में 7.23 प्रतिशत महंगाई है। इसके बाद पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र का नंबर आता है। फिर आठवें स्थान पर उत्तराखंड के बाद इस लिस्ट में कर्नाटक और झारखंड का नाम शामिल है। बता दें कि उत्तराखंड राज्य (Uttarakhand State) के शहरी क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर्ज की गई है। राज्य के शहरी क्षेत्र में महंगाई की दर 6.64 से बढ़कर 7.62 प्रतिशत दर्ज की गई है जो देश में सबसे अधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर से जनवरी के बीच में महंगाई दर 5.83 से बढ़कर 6.38 हो गई है। चौंकाने वाली बात ये भी है कि शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक महंगाई दर के हिसाब से उत्तराखंड पहले स्थान पर है। हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर आंकी गई है। रिपोर्ट की मानें तो हरियाणा की महंगाई दर 8.5% है जबकि उत्तराखंड के गांव में महंगाई दर शहरी क्षेत्रों की तुलना में काफी कम 5.71% है। उल्लेखनीय है कि महंगाई दर (inflation rate) के आंकड़े होश उड़ाने वाले हैं।

राज्य          –     महंगाई दर 

हरियाणा     –    7.23
पश्चिम बंगाल  – 7.11
जम्मू कश्मीर –   6.74
तेलंगाना/हिमाचल – 6.72
उत्तरप्रदेश   –     6.71
मध्य प्रदेश    –    6.52
महाराष्ट्र     –      6.47
उत्तराखंड    –     6.38
कर्नाटक     –     6.20
झारखंड     –      6.19

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top