Uttarakhand News

उत्तराखंड में महंगाई की मार! चीनी 70 रुपये किलो पहुंची, आटा-तेल के दाम भी बढ़े

Ad

Dehradun Inflation | Sugar Price | Grocery Price : महंगाई का असर अब आम लोगों की रसोई पर साफ दिखाई देने लगा है। चीनी, आटा और खाद्य तेल समेत रोजमर्रा की कई जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ रहा है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चीनी और आटे की कीमतों में बताई जा रही है।

चीनी के दाम में बड़ा उछाल

फुटकर बाजार में करीब 12 दिन पहले चीनी लगभग 48 रुपये किलो बिक रही थी। इसके बाद कीमत बढ़कर 55 रुपये और अब करीब 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

इसी तरह गुड़ की कीमत भी करीब 50 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। मिश्री के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले यह करीब 55 रुपये किलो थी…जो अब 65 से 70 रुपये किलो तक बिक रही है।

15 दिन में आटा भी हुआ महंगा

थोक व्यापारी विनोद कुमार गोयल के मुताबिक आटे की कीमत में भी तेजी आई है। करीब 15 दिन पहले 10 किलो चक्की आटे का पैकेट लगभग 285 रुपये में मिल रहा था…जो अब बढ़कर 315 रुपये तक पहुंच गया है।

थोक बाजार में चक्की आटा करीब 335 रुपये तक उपलब्ध है….जबकि फुटकर बाजार में इसकी कीमत करीब 42 से 44 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है। ब्रांडेड आटे की कीमतों में भी करीब 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।

सरसों तेल और रिफाइंड के दाम भी बढ़े

खाद्य तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी का असर दिखाई दे रहा है। 15 लीटर सरसों तेल के टीन की थोक कीमत में करीब 300 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले यह करीब 2,200 रुपये था…जो अब बढ़कर*2,500 रुपये तक पहुंच गया है। कुछ जगहों पर थोक कीमत 2,700 रुपये तक बताई जा रही है।

वहीं 15 लीटर रिफाइंड तेल के टीन की कीमत में करीब 270 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले करीब 1,930 रुपये में मिलने वाला टीन अब लगभग 2,200 रुपये में बिक रहा है।

फुटकर बाजार में सरसों तेल की कीमत करीब 190 से 200 रुपये प्रति लीटर तक बताई जा रही है।

बढ़ती कीमतों से आम लोगों की चिंता बढ़ी

चीनी, आटा और तेल जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से घरेलू खर्च पर सीधा असर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह जरूरी सामान की कीमतें बढ़ती रहीं तो महीने का रसोई बजट संभालना और मुश्किल हो जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top