Tehri News

Uttarakhand: बेटे के निधन के बाद बिगड़ी जसपाल राणा की मां की तबीयत, अस्पताल में इलाज जारी

Ad

JaspalRana | UttarakhandNews | ShootingLegend : भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे के निधन के सदमे से उबर भी नहीं पाए परिवार को एक और चिंता ने घेर लिया है। जसपाल राणा की माता श्यामा देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है….जहां उनका उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

परिजनों के अनुसार श्यामा देवी पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। 12 जून को जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी हालत और अधिक खराब हो गई। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

जसपाल राणा उत्तराखंड के टिहरी जिले के चिलामू गांव के निवासी थे और भारतीय निशानेबाजी में एक बड़ा नाम माने जाते थे। उन्होंने कम उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया था। बाद में वह भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे।

बताया जाता है कि हाल ही में विदेश दौरे से लौटने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनका इलाज किया गया…लेकिन बाद में उनके निधन की खबर ने खेल जगत और उनके चाहने वालों को गहरा झटका दिया।

जसपाल राणा के निधन के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। उनकी माता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से क्षेत्र के लोग भी चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top