Uttarakhand News

उत्तराखंड में अब पांचवी पास को भी मिलेगी सरकारी विभाग में नौकरी

Ad

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए  अच्छी खबर है। राज्य के विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए उम्मीदवार को पांचवीं पास होने के साथ ही हिंदी लिखना और पढ़ना आना चाहिए। विद्यालयों में परिचारक, स्वच्छक, -चौकीदार, संदेशवाहक, चपरासी आदि के पद पर भर्ती निकाली गई है। वहीं, केंद्र सरकार की ओर से विकसित गर्वमेंट ई मार्केट प्लेस के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी का चयन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। शिक्षा सचिव की ओर से जारी किए गए आदेशानुसार इन पदों पर भर्ती हेतु आरक्षण व्यवस्था लागू की जाएगी। बहरहाल, पांचवी पास युवक युवतियों के लिए सरकार की ओर से की गई यह पहल किसी तोहफे से कम नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top