
KajalSaini | SDM | PCS2024 | Jhabrera | Roorkee | Haridwar | SuccessStory | WomenEmpowerment | UttarakhandPCS | RuralInspiration | GovernmentJob | ReviewOfficer | Achievement | Motivation | UttarakhandNews : हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के सढौली गांव की रहने वाली काजल सैनी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद उनका चयन एसडीएम पद के लिए हुआ है।
काजल की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सफलता की खबर मिलते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। लोग उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
साधारण ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी काजल ने बड़े सपने देखे और उन्हें साकार करने के लिए लगातार मेहनत की। उन्होंने बीएमएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उत्तराखंड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर सेवाएं दीं। हालांकि उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाना था…जिसके लिए उन्होंने लगातार तैयारी जारी रखी।
कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर काजल ने आखिरकार अपना सपना पूरा कर लिया और एसडीएम पद हासिल कर लिया। उनकी सफलता आज क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
काजल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई और दोस्तों को दिया है…जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। वहीं उनकी सफलता पर उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी भी उनके घर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि काजल सैनी की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं…इसका उदाहरण काजल ने पेश किया है।
आज सढौली गांव की बेटी की इस उपलब्धि पर पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है और उनकी सफलता की चर्चा हर ओर हो रही है।






