Uttarakhand News

पत्रकार के सवाल पर गुस्सा हुए कोश्यारी और बोले I will … देखे पूरा वीडियों

Ad

हल्द्वानी: काशीपुर में मीडियाकर्मियों से रुबरु होते हुए पत्रकार के एक सवाल पर अचानक नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी भड़क गए और इंगिलश भाषा का प्रयोग करते हुए उन्होंने पत्रकार को फटकार लगाते हुए कहा कि पहले वो अपनी नॉलेज को बढ़ाएं उसके बाद प्रश्न पूछे। सांसद ने साफ किया कि वो ऊपर इस तरह के प्रश्नों को हावी नहीं होने देंगे। दरअसल पत्रकार ने उसने काशीपुर आने पर पर सवाल किया था जिसपर कोश्यारी गर्म हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं इसके अलावा साढे चार में काशीपुर की उपलब्धी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने गया कि सरकार शहर को ओवर ब्रिज दे रही है।  पत्रकारों ने उन्हे याद दिलाया कि ये पुल कांग्रेस सरकार के समय से बन रहा है जो की अभी तक अाधा बना है। इस पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के काम पूरा करान भी सत्ता पर बैठी सरकार की ड्यूटी है और भाजपा उन्हे पूरा करेगी।  सांसद कोश्यारी ने कहा कि आधा में लटका है लेकिन बनेगा।

भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। इससे देश में जहां 55 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। वहीं  प्रदेश में 5.37 लाख परिवार लाभांवित हो सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत 1350 रोगों के इलाज में सुविधा मिल सकेगी। कहा कि पश्चिमी देशों में सोशल सिक्योरिटी को बड़ा महत्व दिया जाता है। जितनी यूरोप की आबादी है। उससे कहीं ज्यादा देश में आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top