Udham Singh Nagar News

फिर शर्मसार हुई देवभूमि, युवक ने जबरन घर में घुसकर चाकू दिखाकर विधवा के साथ किया दुष्कर्म

File Photo
Ad

काशीपुर: उधमसिंह नगर जिले से एक बार फिर अपराधिक मामला सामने आया है। यहां काशीपुर में एक घर में घुसकर युवक ने विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया है। ऐसे आरोप विधवा महिला की मां द्वारा लगाए गए हैं। महिला ने पुलिस में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मोहल्ला अल्लीखां काली बस्ती में रहने वाली एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि बीती 26 अप्रैल को सुबह दस बजे जब उसकी विधवा पुत्री अपने कमरे में सो रही थी, तभी मोहल्ला अल्लीखां निवासी मोहसिन पुत्र निसार उसके घर में जबरदस्ती घुस आया। इसके बाद उसने सबसे पहले उसकी पुत्री की गर्दन पर चाकू रखा।

आरोपित ने महिला को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने इसके बाद विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुत्री द्वारा शोर मचाया तो किसी तरह आस पड़ोसियों ने उसे बचा लिया। हालांकि तब तक महिला को घायल कर आरोपित फरार हो गया था। विधवा महिला की मां ने बताया उसकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। फिलहाल पुलिस ने धारा 452/ 354/ 307 के तहत मुकदमा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top