Dehradun News

उत्तराखंड : क्लेमेंटाउन में सजी कुमाऊंनी बैठकी होली, महिलाओं ने बिखेरे संस्कृति के रंग

HOLI
Ad

Clementown Holi : Kumaoni Baithki Holi : Dehradun Cultural Event : Women Celebration : Traditional Holi Uttarakhand : क्लेमेंटाउन क्षेत्र में आयोजित कुमाऊंनी बैठकी होली कार्यक्रम ने इस बार सांस्कृतिक उल्लास की अनूठी छटा बिखेरी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश परमार के आवास पर हुए इस आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में होली मनाकर संस्कृति और सौहार्द का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक की धर्मपत्नी शशि चमोली, संयोजिका विजेता बोरा परमार, पार्षद कुसुम वर्मा, प्रीति सेठी, मुकेश रजोड़, अंजलि जखमोला और सुनीता शर्मा सहित कई गणमान्य महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने कुमाऊंनी बैठकी होली की परंपरा के अनुसार श्रृंगार, भक्ति और हास्य रस से भरपूर होली गीत प्रस्तुत किए।

ढोलक और मंजीरे की मधुर थाप पर गूंजते राग-रागिनियों ने माहौल को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। महिलाओं ने घर पर तैयार प्राकृतिक और ऑर्गेनिक रंगों व फूलों से एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्यावरण संरक्षण और आपसी प्रेम का संदेश दिया। पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top