Haridwar News

हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियां तेज़, धामी ने बनाई सख्त टाइमलाइन

Ad

Uttarakhand: Kumbh 2027: हरिद्वार में 2027 में होने वाले भव्य कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थायी प्रकृति के सभी कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरे कर लिए जाएं। बुधवार को सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्य और भव्य कुंभ का सफल आयोजन राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने मास्टर प्लान के अनुसार घाट, पार्किंग, कैम्प स्थल और मार्गों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। नए घाटों का निर्माण, कांगड़ा घाट का विस्तार और मौजूदा घाटों की मरम्मत समय से पूरी करने पर भी जोर दिया। सीएम ने कहा कि अतिक्रमण हटाने और बाईपास निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाए।

यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शटल सेवा शुरू करने, महिला श्रद्धालुओं के लिए पिंक टॉयलेट और चेंजिंग रूम, 24 घंटे सफाई व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

सीएम ने सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने, प्रत्येक घाट पर लाइफगार्ड और मोटर बोट की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही श्रद्धालुओं को रियल-टाइम सूचना देने के लिए मोबाइल ऐप, हेल्पलाइन और सूचना केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और मुख्य सचिव हर 15 दिन में समीक्षा बैठक करें।

बैठक में कैबिनेट मंत्री, विधायक, मुख्य सचिव, डीजीपी, वरिष्ठ अधिकारी और मेला अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top