Haridwar News

सावधान रहें, उत्तराखंड में कुट्टू के आटे से बीमार होकर 100 लोग पहुंचे अस्पताल, हाई अलर्ट जारी!

Ad

हरिद्वार: चैत्र नवरात्र की शुरुआत शनिवार से हो गई है। नवरात्र में अधिकतर लोग व्रत के दिन कुट्टू के आटे के पकवान खाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे फल्हार में गिना जाता है। लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी कुट्टू के आटे ने लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया है। सिर्फ हरिद्वार में नवरात्र के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने के बाद करीब 100 लोग बीमार हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इन सभी को कुट्टू के आटे के पकवान खाने से फूड प्वाइजनिंग हो गई है। जिसकी सूचना मिलने के बाद से ही प्रशासन में हाई अलर्ट जारी हो गया है। बता दें कि हरिद्वार के कांगड़ी. गाजीवाली, श्यामपुर और भूपतवाला इलाके के लोग कुट्टू के आटे से बीमार पड़ गए गहैं। जिनका जिला अस्पताल और मेला अस्पताल में चल रहा है। इस बात की सूचना मिलते ही प्रशासन में अलर्ट मोड में आ गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने साफ कर दिया है कि कारणों की जांच पड़ताल शुरू हो रही है। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। इससे पहले जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय व सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह बीमार हुए लोगों का हाल जानने जिला चिकित्सालय भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और अच्छे इलाज के निर्देश दिए। ये भी निर्देश दिए कि निजी अस्पताल में रेफर करने की जरूरत पड़े तो फौरन तैयार रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top