Nainital-Haldwani News

लालकुआं:बीच बाजार में पत्नी को मौत के घाट उतारने की पति की कोशिश, चाकू से किया हमला (VIDEO)

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र से ऐसी घटना सामने आ रही है जिसने सभी के पैरों तले जमीन खिसका दी है। पत्नी और पति के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए बीच बाजार में उसपर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।  वारदात को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया है और महिला को हल्द्वानी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=3LeyQJYSJpU]

ADVERTISEMENTS Ad
खबर के मुताबिक पति सोनू शर्मा का उसकी पत्नी रेखा के साथ लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में भी चल रहा था। सबसे पहले दोनों के बीच लालकुआं स्थित LIC ऑफिस के बाहर कहासुनी हुई। इतने में पति का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रेखा को हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना स्थल से चाकू बरामद कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर ही है।
NEWS SOURCE-https://hindi.eenaduindia.com
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top