Election Talks

पिछले दो लोकसभा चुनाव और नैनीताल सीट, ये आंकड़े पूरे उत्तराखंड के हैं

Loksabha Election 2024: Nainital-Udham singh Nagar Loksabha Seat: Uttarakhand Loksabha Election Analysis:

चुनाव आयोग की घोषणा के बाद 7 चरणों में होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। 19 अप्रैल को वोट करने वाले राज्यों में एक राज्य उत्तराखंड भी है। उत्तराखंड में 2024 का लोकसभा चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को ही मतदान के बाद संपन्न हो जाएगा। उत्तराखंड में राष्ट्रीय दलों में से भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला देखा जाता है। 2014 के बाद 2019 में भी उत्तराखंड की पाँचों लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। आज हम उत्तराखंड में हुए 2014 और 19 के लोकसभा चुनाव का विश्लेषण करेंगे।

नैनीताल- उधमसिंह नगर और पौड़ी गढ़वाल यह दो लोकसभा क्षेत्र हैं जहाँ भाजपा ने अपने पूर्व सांसदों को 2019 के चुनाव में नहीं दोहराया था। वहीं कांग्रेस ने अल्मोड़ा सीट को छोड़कर बाकी सभी 4 सीटों पर 2019 में नए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। नैनीताल-उधमसिंह नगर से अजय भट्ट को 7,72,195 और पौड़ी गढ़वाल से तीरथ सिंह रावत को 5,06,980 वोट मिले थे। भाजपा के हर उमीदवार को 2019 में 2014 से ज़्यादा वोट मिले लेकिन कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगा था अल्मोड़ा लोकसभा सीट से।

अल्मोड़ा में प्रदीप टम्टा को 2019 चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से दोहराया गया था। 2014 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप को 2,54,496 वोट मिले थे, वहीं 2019 में यह वोटों की गिनती घटकर 2,11,665 ही रह गई। कांग्रेस के वोट केवल अल्मोड़ा ही नहीं बल्कि हरिद्वार और पौड़ी-गढ़वाल सीट से भी घटे थे।

भाजपा को 2014 में पाँचों लोकसभा सीटों से कुल मिलाकर 24,29,725 वोट मिले थे वहीं कांग्रेस को मिलने वाली वोटों की संख्या 14,96,440 तक सीमित रही, साथ ही 48,709 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। 2019 में भाजपा को पाँचों लोकसभा सीटों से 29,54,833 वोट मिले तो कांग्रेस को 15,20,767 साथ ही 50,946 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। 2014 और 2019 में सबसे ज़्यादा वोटिंग हरिद्वार लोकसभा सीट पर हुई, जहाँ 2014 में 11,75,692 और 2019 में 12,71,030 मतदाताओं ने मतदान किया।

इसके बाद दूसरे नंबर पर नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा से 2014 में 11,01,435 और 2019 में 12,58,570 मतदाताओं ने मतदान किया। भाजपा को 2014 और 2019 में सबसे ज़्यादा वोट नैनीताल-उधमसिंह नगर से मिले। 2014 में नैनीताल-उधमसिंहनगर से भाजपा को 6,36,769 वोट तो 2019 में 7,72,195 वोट मिले।

To Top