Sports News

गेंदबाजों की मेहनत पर बल्लेबाजों ने फेरा पानी, लो स्कोरिंग मैच में उत्तराखंड की बड़ी हार

Ad

हल्द्वानी: गुरुवार को उत्तराखंड सीनियर पुरुष टीम के लिए सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिल्ली ने उत्तराखंड को 35 रनों से हराया। इस मुकाबले में उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने निराश किया और वह 122 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड की टीम 18 ओवर में 86 रनों पर ऑलआउट हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

टॉस जीतकर उत्तराखंड ने दिल्ली को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही थी। दिल्ली ने 50 रन के भीतर अपने तीन बल्लेबाज को दिए थे, जिसमें नितीश राणा का विकेट भी शामिल था। दिल्ली के विकेट लगातार गिर रहे थे ऐसा लगा कि शायद ही उत्तराखंड के गेंदबाजों के आगे दिल्ली 100 रन का आंकड़ा पार कर पाए लेकिन कप्तान प्रदीप सांगवान ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और 21 गेंदों पर 25 रन बनाकर टीम को 121 किस स्कोर पर ला दिया। उत्तराखंड के लिए निखिल कोहली और मयंक मिश्रा ने सर्वाधिक 3-3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा आकाश मधवाल ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज जयबिष्टा शून्य पर आउट हो गए। दिल्ली के गेंदबाजों ने उत्तराखंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड के लिए सर्वाधिक स्कोर दीक्षांशु नेगी ने 21 रन बनाए। इसके अलावा अंकित ने 19 रनों की पारी खेली। दिल्ली के लिए शिवांग वशिष्ठ ने 4 ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए और जीत में अहम भूमिका निभाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top