Uttarakhand News

उत्तराखंड से कुंभ जाने वालों के लिए खबर, एक बार में 1200 से अधिक यात्री कर सकेंगे यात्रा

Ad

Uttarakhand-MahaKumbh Special Train: Reservation & Ticket Fare:

ADVERTISEMENTS Ad

हुउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 फरवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले के लिए दून से फाफामऊ (प्रयागराज के पास) तक चलने वाली विशेष आरक्षित ट्रेन की बुकिंग अब शुरू हो गई है। यह ट्रेन दून वासियों को महाकुंभ मेले में पहुंचाने के लिए एक सुविधाजनक और तेज़ साधन प्रदान करेगी इस विशेष ट्रेन का संचालन जनवरी और फरवरी में छह फेरे (लौट-फेर) करेगी। यह ट्रेन एक बार में 1200 यात्रियों को अपने साथ लेकर यात्रा करेगी, जिसमें दो सामान्य, 12 स्लीपर और एक-एक कोच एसी तृतीय और एसी द्वितीय श्रेणी के होंगे।

संचालन और ट्रेन का समय

ट्रेन का परिचालन देहरादून रेलवे स्टेशन से 18, 21, 24 जनवरी और 9, 16, 23 फरवरी को सुबह 8:10 बजे होगा और यह हरिद्वार, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली होते हुए रात 11:30 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी में, फाफामऊ से यह ट्रेन 19, 22, 25 जनवरी और 10, 17, 24 फरवरी को सुबह 6:30 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे देहरादून पहुंचेगी।

इतने घंटे में पूरी होगी यात्रा

इस यात्रा में देहरादून से फाफामऊ का सफर 15 घंटे 40 मिनट का होगा और फाफामऊ से वापसी का सफर 15 घंटे का होगा। ट्रेन की औसत रफ्तार देहरादून से 48.71 किलोमीटर प्रति घंटा और फाफामऊ से 50.88 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। कुल यात्रा दूरी 733 किमी है। लेकिन, इस ट्रेन में पैंट्री कार की सुविधा नहीं होगी, जिससे यात्रियों को अपनी भोजन व्यवस्था स्वयं करनी होगी। हालांकि, वेंडरों द्वारा खाद्य पदार्थ की बिक्री की जाएगी।

इतना होगा किराया

किराए की बात करें तो, एसी द्वितीय का किराया 1,950 रुपये, एसी तृतीय का 1,380 रुपये, स्लीपर का 510 रुपये और सामान्य का 204 रुपये है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दी से जल्दी अपनी सीटों की बुकिंग करा लें। यह विशेष ट्रेन महाकुंभ मेले में जाने के इच्छुक यात्रियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top