Uttarakhand News

दिल्ली में जी-20… ऐसे किया जाएगा उत्तराखंड से दिल्ली की ओर जाने वाले बसों का संचालन

Ad

देहरादून: नई दिल्ली में जी-20 बैठक का आयोजन होने वाला है। सात से 10 सितंबर तक जी-20 सम्मेलन के चलते दिल्ली पुलिस ने काफी मार्ग परिवर्तित किए हैं। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली बसे भी गुरुवार रात नौ बजे से प्रभावित रह सकती हैं। अगर दिल्ली में बसों को एंट्री नहीं मिलती है तो उत्तराखंड परिवहन निगम बसों का संचालन दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा तक करेगा। हालांकि, परिवहन निगम को सरकारी बसों के प्रवेश रोकने हेतु कोई आदेश नहीं मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि दिल्ली के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम करीब साढ़े चार सौ बसे चलाता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश व हरियाणा परिवहन की बसें भी उत्तराखंड के विभिन्न डिपो से दिल्ली या दिल्ली होकर अपनी यात्रा पूरी करती है। जी-20 बैठक के चलते इसमें बताया गया है कि सात सितंबर की रात्रि नौ बजे से 10 सितंबर की रात्रि 12 बजे तक दिल्ली में कई मार्ग परिवर्तित रहेंगे। इसके साथ ही कुछ मार्गों पर वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली पुलिस की ओर से उत्तराखंड परिवहन विभाग को अंतरराज्यीय बसों, भार वाहन व टैक्सी के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस द्वारा बताया गया है कि बसों को दिल्ली सीमा पर रिंग रोड पर रोका जा सकता है। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने समस्त डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को मार्ग की स्थिति के अनुसार बसों का संचालन करने को कहा है। सभी चालक व परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर दिल्ली सीमा पर बसों को रोका जाता है तो बसों का संचालन सीमा क्षेत्र से ही किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top