Uttarakhand News

उत्तराखंड के लिए राहत, रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से ऊपर, अपने जिले का हाल देखें

Ad

उत्तराखंड के लिए राहत, रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से ऊपर, अपने जिले का हाल देखें

देहरादून: शुक्रवार को उत्तराखंड में 311 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़े 49559 हो गया है जिसमें से 40176 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। शुक्रवार को 340 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा 11 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य का रिकवरी रेट 81.07 प्रतिशत हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार को सामने आए मामलों पर नजर

अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में 3, चमोली में 4, चंपावत में 0,देहरादून में 67, हरिद्वार में 132, नैनीताल में 2, पौड़ी में 6, पिथौरागढ़ में 0, रुद्रप्रयाग में 3, टिहरी में 47, ऊधमसिंह नगर में 0 और उत्तरकाशी में 33 मामले सामने आए हैं।

उत्तराखंड में कुल कोरोना वायरस के मामलों पर नजर-49559

अल्मोड़ा में 1543 , बागेश्वर में 641 , चमोली में 1087, चंपावत में 838, देहरादून में 13332,हरिद्वार में 9537, नैनीताल में 5960, पौड़ी में 2024, पिथौरागढ़ में 1083, रुद्रप्रयाग में 721, टिहरी में 2366, ऊधमसिंह नगर में 8396 और उत्तरकाशी में 2031 मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस के चलते हुई 636 मौत

अल्मोड़ा में 8, बागेश्वर में 4, चंपावत में 4, देहरादून में 308, हरिद्वार में 96, नैनीताल में 115, पौड़ी में 20, पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रयाग में एक , टिहरी में 4, ऊधम सिंह नगर में 62 और उत्तरकाशी में 9 मौत का मामला सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top