Uttarakhand News

उत्तराखंड में 93 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस को हराया, मेडिकल बुलेटिन जारी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना वायरस के 287 केस सामने आए हैं। इसके अलावा 243 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी जबकि 6 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 93398 पहुंच गया है और अब तक 87370 मरीज ठीक हो हो चुके हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले से 65 ,हरिद्वार से 26, नैनीताल जिले से 90, ऊधमसिंह नगर से 21 ,पौडी से 24 , टिहरी से 09, चंपावत से 02, पिथौरागढ़ से 08 ,अल्मोड़ा 15 ,बागेश्वर से 02 ,चमोली से 05 , रुद्रप्रयाग से 03 , उत्तरकाशी से 07 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। उत्तराखंड में 1245 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं और 1568 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 3215 है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top