Uttarakhand News

केवल 1,523 कोरोना केस बाकि,जल्द कोरोना फ्री स्टेट बन सकता है उत्तराखंड

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार को 62 नए मरीजों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि चार अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया। इस बीच, प्रदेश में कोविड के खिलाफ टीकाकरण अभियान में बृहस्पतिवार को 58 जगहों पर 4,032 लोगों को टीका लगाया गया। 16 जनवरी को शुरू हुए अभियान में अब तक 14,546 लोगों को टीके का पहला इंजेक्शन लग चुका है। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 62 मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95,702 हो गयी है। ताजा मामलों में सर्वाधिक 28 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 13, और हरिद्वार में 10 मरीज मिले। सोमवार को प्रदेश में चार और कोविड-19 मरीजों ने दम तोड़ दिया। महामारी से अब तक प्रदेश में 1,635 मरीज जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में सोमवार को 254 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 91,221 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,523 है। प्रदेश में कोविड-19 के 1,323 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:कोट गांव बिजली का बिल वसूलने गई ऊर्जा निगम की टीम, ग्रामीणों के साथ हो गई हाथापाई

यह भी पढ़े:देहरादून में विधवा रेस्ट्रो संचालक के साथ रोडवेज कर्मियों ने की छेड़छाड़

यह भी पढ़े:पिता प्रकाश पंत की राह पर चले सौरव पंत,भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बनाया जिला उपाध्यक्ष

यह भी पढ़े:नैनीताल जिले का यह है हाल,बिजली चोरी करते पकड़ा गया ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top