Jobs

युवाओं के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड मेडिकल विभाग में 2920 पदों पर होगी भर्ती

Ad

देहरादून: आज की तारीख में रोजगार से ही जीवन का आधार है। रोजगार के बिना मुश्किलें ज्यादा बड़ी दिखती है। नौकरी पाने के लिए जी जान से जुटे मेडिकल क्षेत्र के साथियों के लिए अच्छी खबर आई है। बता दें कि मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में 2920 पदों पर भर्ती निकली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा अगले सात आठ महीनों में स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पड़े 2920 पदों पर भर्ती की जाएगी। गौरतलब है कि इसमें चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेदिक होम्योपैथिक एवं यूनानी से लेकर स्टाफ नर्स एक्सरे टेक्नीशियन के पद शामिल हैं।

इसके अलावा बोर्ड ने रिक्त पदों पर चयन के लिए होने वाली परीक्षाओं की समय सारणी भी जारी की है। जिसके मुताबिक चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक के 252 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा मई में होगी।

इसके बाद जून और जुलाई में चिकित्सा अधिकारी, यूनानी चिकित्सा अधिकारी, योग व प्राकृतिक शिक्षक तथा प्रबंधक स्टेट फार्मेसी के एक एक रिक्त पद के लिए साक्षात्कार होगा। स्वास्थ्य विभाग में इतनी सारी भर्तियों से कई सारे युवाओं का सपना पूरा होगा, इसमें कोई दोराय नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top