Haridwar News

उत्तराखंड में एक और आत्महत्या, ट्रेन से कटकर धड़ से अलग हुआ युवक का सिर

File Photo
Ad

हरिद्वार: प्रदेश में ये क्या हो रहा है। हर जिले, हर शहर में, जहां देखो वहां आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके पीछे के कारण भी बहुत डराने वाले हैं। आजकल सहनशीलता की कमी और बढ़ते तनाव के कारण सुसाइड के मामले बढ़ने लगे हैं। छोटी छोटी उम्र में बच्चे बड़े बड़े कदम उठा रहे हैं। इस बार एक ऐसा आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपको भी दिल बैठ जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल मामला हरिद्वार का है। यहां मनसा देवी मंदिर के नीचे सुरंग के पास एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने ट्रेन के आने से पहले अपना सिर रेलवे ट्रैक पर रख लिया। जब ट्रेन आई तो युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची औक शव की शिनाख्त करने में जुट गई। पहचान होने तक शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

बता दें कि रात को रेलवे लाइन पर एक शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि पहले युवक यहीं खड़ा था। जब ट्रेन आई तो उसने अपना सिर ट्रैक पर रख दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी थी। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि 40 वर्षीय मृतक की शिनाख्त के लिए जनपद के सभी थाना कोतवाली को सूचित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top