Haridwar News

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना, नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपित ने वीडियो भी बनाई

Ad

हरिद्वार: महिलाएं आजकल किसी से भी पीछे नहीं रहना चाहती। बेटियां चाहती हैं कि वह खुद नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करें। लेकिन इसी जुनून की ताक में बैठे कुछ दरिंदे अपने घिनौने कारनामों से बाज नहीं आते। नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म के मामलों की संख्या अब लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला हरिद्वार से सामने आया है। एक युवक ने युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ में उसकी वीडियो भी बनाई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर निवासी एक युवती ने प्रीत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें युवती ने बताया कि ऐप के माध्यम से नौकरी ढूंढने पर उसकी जान पहचान हरिद्वार निवासी युवक से हुई आरोपित ने इंटरव्यू के बाद उसे दिल्ली में ही नौकरी पर रख लिया। युवती ने 2 फरवरी 2022 से ₹15000 महीने की सैलरी पर काम भी शुरू कर दिया। जब 3 दिन बीत गए तो आरोपित ने उसे बताया कि उसे कम से कम तीन एडमिशन कराने होंगे, नहीं तो सैलरी नहीं मिल सकती।

आरोपित ने युवती पर मानसिक रूप से प्रेशर बनाया और उसे हरिद्वार आने के लिए कहा। आरोपित का कहना था कि हरिद्वार में उसे तीन से चार ऐडमिशन दिलवा देगा। जिसके जाल में फंस कर युवती 12 फरवरी को हरिद्वार आई और आरोपित ने उसे ऋषिकुल क्षेत्र एक होटल में ठहरा दिया। जहां पर उसने वेटर को बुलाकर शराब और बीयर मंगवाई। आरोपित ने ना सिर्फ युवती को जबरदस्ती शराब पिलाई बल्कि उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा उसने युवती की अश्लील वीडियो बना ली

बाद में अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित युवती को ब्लैकमेल करने लगा और उसने कहा किसी को बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा और जान से मारने की धमकी भी दी। ऐसे में आरोप है कि आरोपित ने उसे ब्लैकमेल कर लगातार मिलने बुलाया। अंततः इससे तंग आकर पीड़िता ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने जानकारी दी और बताया कि दिल्ली के प्रीत विहार थाने में एफ आर दर्ज कराई गई थी। अब जीरो एफआईआर ट्रांसफर होकर हरिद्वार पहुंच गई है। जिसके तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top