Uttarakhand News

उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन ने निकाली भर्तियां, 14 जनवरी तक करें आवेदन

Ad

देहरादून: कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड में मेट्रो के संचालन को लेकर खबर आई थी। उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन ने इसकी तैयारी कर ली है और अब केंद्र से मंजूरी मिलने का इंतजार है। उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन ने देहरादून से हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच मेट्रो रेल चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह बात भी सामने आ रही है कि मेट्रो काफी खर्चीला है, इसके सस्ते विकल्पों पर भी सरकार की ओर से काम किया जा रहा है। इसी दिशा में काम करते हुए हरिद्वार में हरकी पौड़ी से चंडी देवी के बीच रोपवे को ईएफसी से हरी झंडी मिल चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस प्रोजेक्ट को कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। इसके अलावा हरिद्वार में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट(पीआरटी) के संचालन के लिए मेट्रो रेल कारपोरेशन ने तैयारी तेज कर दी है। इसका शुरुआती काम किया जा चुका है। इन सभी कामों के लिए स्टाफ की जरूरत भी बढ़ने लगी है, जिसके चलते 15 पदों पर नियुक्ति होने का अपडेट सामने आ रहा है।


जानकारी के अनुसार डीजीएम सिविल, डीजीएम इलेक्ट्रिकल, मैनेजर आर्किटेक्ट, पीआरओ, असिस्टेंट मैनेजर एडमिन, असिस्टेंट मैनेजर फाइनेंस, असिस्टेंट मैनेजर सिविल, ऑफिस सुप्रीटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर सिविल, जूनियर इंजीनियर एसएंडटी, लीगल असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन और सर्वेयर पर भर्ती आई है। इन पदों के लिए इच्छुक लोगों को यूकेएमआरसी की वेबसाइट https://www.ukmrc.org/ पर जाना होगा।

इसके बाद कॅरियर के विकल्प को चुने और पूरा नोटिफिकेशन पढ़ें। आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर 14 जनवरी तक यूकेएमआरसी को भेजें। इस बारे में उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी जितेंद्र त्यागी ने बताया कि फिलहाल हरिद्वार में रोपवे और पीआरटी प्रोजेक्टों सहित विभिन्न कार्यों के लिए 15 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। जरूरत को देखते हुए भविष्य में जरूरत बढ़ने पर और भर्तियां की जाएंगी। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top