Dehradun News

उत्तराखंड को मिलेगी बड़ी ज़िम्मेदारी, देहरादून में हो सकता है टीम इंडिया का मैच!

Ad

देहरादून: प्रदेश भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए शानदार खबर है। अब उत्तराखंड में सीनियर भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला होने के चांस बढ़ गए हैं। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) को ये मौका देने के संकेत खुद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सीएयू सचिव महिम वर्मा ने मुंबई में बीसीसीआई के सचिव और सीएयू के पर्यवेक्षक जय शाह से मुलाकात की। जहां जय शाह ने सीएयू के कामकाज पर संतुष्टि जताई। जब महिम वर्मा सचिव जय शाह से देहरादून में भारतीय सीनियर टीम का मैच कराने का अनुरोध किया तो उन्होंने सहमति जताई।

महिम वर्मा ने बताया कि उन्होंने सीएयू को क्रिकेट मैदान उपलब्ध कराने व सीएयू को मिलने वाली ग्रांट को बढ़ाने का अनुरोध भी किया है। गौरतलब है कि काफी समय से सीएयू प्रदेश सरकार से स्टेडियम की मांग कर रही है। माना जा रहा है कि इस मसले का हल निकालने के लिए प्रदेश सरकार से खुद के शाह बात करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top