Pithoragarh News

उत्तराखंड के मंत्री बिशन सिंह चुफाल की गाड़ी का एक्सीडेंट, गाड़ी में सवार लोग बाल बाल बचे

Ad

पिथौरागढ़: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल की फ्लीट गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। कुछ देर पहले हुए सड़क हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। दरअसल वह डीडीहाट से जौलजीबी जा रहे थे। इसी दौरान फ्लीट में चल रही गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए, गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTS Ad

हुआ ये कि पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल एक निजी कार्यक्रम में जा रहे थे। डीडीहाट से वह फ्लीट के साथ निकले। इतने में फ्लीट में चल रही कार के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाई, जिस वजह से गाड़ी पोल से टकराने के बाद रुक गई और बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि गाड़ी में चालक के साथ कैबिनेट मंत्री का निजी स्टाफ भी मौजूद था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top