Pauri News

उत्तराखंड: पहाड़ की बेटी का सपना पूरा, बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Mansi Raturi
Ad

Mansi Raturi | Indian Army Lieutenant | Pauri Garhwal News | Uttarakhand Daughter Success | Women Empowerment : पहाड़ की बेटी ने एक बार फिर अपनी मेहनत और हौसले से नई मिसाल कायम की है। पाबौ विकासखंड के ग्राम नाई की रहने वाली मानसी रतूड़ी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न सिर्फ अपने परिवार…बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सीमित संसाधनों और कठिन पहाड़ी परिस्थितियों में पली-बढ़ी मानसी ने अपने दृढ़ संकल्प और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता आज क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है…जो यह संदेश देती है कि मजबूत इरादों के आगे कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

मानसी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्री गुरु रामराय स्कूल, पैठाणी से प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य तय कर लिया था और उसी दिशा में लगातार मेहनत करती रहीं। आगे चलकर उन्होंने कोलकाता से सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया और कठिन चयन प्रक्रिया को पार कर लेफ्टिनेंट बनीं।

मानसी के पिता राजेश रतूड़ी जो पेशे से शिक्षक हैं उन्होंने कहा कि उनकी बेटी बचपन से ही अनुशासित और मेधावी रही है। वहीं उनकी माता ने भी इस उपलब्धि को पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।

मानसी की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री Dhan Singh Rawat ने भी मानसी को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया है।

मानसी रतूड़ी की यह उपलब्धि न केवल एक व्यक्तिगत सफलता है…बल्कि यह पूरे उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top