Tehri News

उत्तराखंड: जिला अस्पताल मे धरने पर बैठे नगर पालिका अध्यक्ष, जानिए पूरा मामला

TIHARI NEWS
Ad

New Tehri : District Hospital Bauradi : patient death : ambulance shortage : oxygen crisis : public protest : municipal support : healthcare negligence : जिला अस्पताल बौराड़ी में एंबुलेंस और ऑक्सीजन की कमी के कारण एक महिला मरीज की मौत हो गई…जिसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक महिला रेखा देवी की तबीयत बीती रात अचानक बिगड़ी। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाया गया…जहां चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया। लेकिन डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। जब अंततः एंबुलेंस मिली…तो रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर खाली था जिससे आवश्यक इलाज समय पर नहीं हो सका। उनका कहना है कि जिला अस्पताल शोपीस और रेफरल सेंटर बनकर रह गया है…और मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है।

घटना के बाद नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत भी परिजनों से मुलाकात के बाद धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी भीड़ जमा है।

अस्पताल प्रभारी ने कहा कि इस मामले में जांच की जाएगी और अगर किसी की भी लापरवाही पाई गई तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top