Nainital-Haldwani News

नैनीताल: बदमाशों ने घर में घुसकर दपंत्ति पर किया हमला, रात दो बजे निकली चीख-पुकार

Ad

नैनीताल: नगर में दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर दंपत्ति से मारपीट की। घटना मालधनचौड़सेक्टर नंबर दो उत्तराखंड ग्रामीण बैंक स्थित के पास राजकुमार नाम के व्यक्ति का घर है। वह घर में अपनी पत्नी गंगा के साथ रहते हैं। दंपत्ति की कोई संतान नहीं है। रात करीब दो बजे दो बदमाश घर की बाउंड्री फांदकर घर के अदंर घूसे। उन्होंने पहले पेचकश की मदद से घर के पहले दरवाजों को तोड़ दिया। उसके बाद दूसरे दरवाजे को वह तोड़ने में कामयाब नहीं हुए उन्होंने आवाज लगी।

ADVERTISEMENTS Ad

आवाज सुनने के बाद राजकुमार की पत्नी गंगा ने दरवाजा खोला तो हमलावरों ने लकड़ी काटने वाली पाटल से उसकी कमर पर वार कर घायल किया, तभी अंदर सोया उसका पति आया तो उसके सिर पर पाटल से हमला कर दिया। राजकुमार हमलावरों से भिड़ गया। इसी बीच एक हमलावर का मंकी मुखौटा उतरा तो उसकी लंबी दाढ़ी दिखी। राजकुमार की पत्नी गंगा ने शोर मचाकर घर के पीछे सो रहे जेठ दीपक कुमार को जगाया। लोगों की भीड़ लगते ही हमलावर भाग गए। इस दौरान वह टॉर्च, छोटी कंघी को छोड़ गए।

image source- amaruajala

राजकुमार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि भाषा से एक सरदार, दूसरा देहाती लग रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी अस्पताल में घायलों का उपचार कराया। प्रथम दृष्टि में इस पूरी वारदात के पीछे लूट मंशा सामने आ रही है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की लेकिन कुछ सामने नहीं मिला। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर रही है। राजकुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 452, 323 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top