Regional News

भवाली में किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, एक अन्य की तलाश जारी…

Ad

हल्द्वानी: दरिंदगी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। किशोरी को अगवा कर रेप का मामला सामने आया है। आरोपी उसे बंधक बनाकर एक गेस्टहाउस में ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो, अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी की तालाश जारी है। पुलिस ने गेस्ट हाउस को भी सील कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एशिया कप में उत्तराखण्ड के अनुज रावत ने जमाया शानदार शतक

खबर के अनुसार किशोरी सोमवार को घर से निकली थी। इसी दौरान  श्यामखेत क्षेत्र में टाइल्स का काम करने वाला  मो. राशिद घुमाने के लिए घोड़ाखाल मंदिर ले गया। वापस आते वक्त उसने किशोरी को भीमताल रोड पर छोड़ दिया। मो. राशिद बरेली का रहने वाला है। आरोप है कि वहां से चांफी निवासी राजेश ने उसे अपनी जीप में लिफ्ट दी और काठगोदाम ले गया। राजेश उसे भवाली, रामगढ़ रोड स्थित सनग्लो गेस्ट हाउस ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

रिकॉर्ड बोल रहा है,उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम का संकटमोचक है हल्द्वानी का सौरभ रावत

मामले की जांच कर रहे एसआई अनिल आर्या और बबीता मेहरा ने बताया कि किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपी राजेश के विरुद्ध पॉक्सो, अपहरण, बलात्कार के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने  आरोपी की डीआई जीप को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं आरोपी राशिद की भी तलाश की जा रही है। बुधवार को अदालत में किशोरी के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद राशिद पर कार्रवाई की जाएगी। जांच में ये भी सामने आया है कि  रामगढ़ रोड स्थित सनग्लो गेस्ट हाउस का पंजीकरण नहीं था। वहीं ग्राहकों को बिना पहचान के कमरा देने के आरोप में दिनेश कुमार को भी हिरासत में ले लिया।

विजय हजारे में उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम ने जमाया जीत का पंजा, मिजोरम को दी करारी शिकस्त

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top