Uttarakhand News

उत्तराखंड: नेशनल हाईवे पर गिरी चट्टान, बाइक सवार मलबे में दबा

Ad

देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास से सामने आई है। यहां पर कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के समीप चट्टान दरकने से नेशनल हाइवे बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि इसकी वजह से भारी जाम सड़क पर लग गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि ये समय उत्तराखंड के पहाड़ों के लिए सही नहीं है। जगह जगह कुछ ना कुछ घट रहा है। जोशीमठ इसका एक बड़ा उदाहरण है। इसमें कोई दोराय नहीं कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाके आपदा के मामलों में काफी संवेदनशील हैं। इसी से जुड़ी एक और खबर सामने आई है।

दरअसल, ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के पास चट्टान की चपेट में आने पर एक बाइक सवार भी मलवे में दब गया है। जानकारी के मुताबिक पास में खड़ी एक कम्प्रेशर मशीन भी चट्टान के मलबे में दबी हुई है। फिलहाल हाइवे के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी लाइन लगी है। बता दें कि इन दिनों पंचपुलिया में बदरीनाथ पर हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top