Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोविड की नई SOP जारी, बाजार खुलने का वक्त हुआ फिक्स, रैलियों पर लगी रोक

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामले बढ़ते बढ़ते उत्तराखंड में 800 हो गए हैं। सभी जिलों के लिए यह अलर्ट है और ऐसे में अब सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा रही है। बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच राज्य सरकार ने नई एसओपी जारी की है और इसमें पहले से ज्यादा कई पाबंदियां लगाई गई हैं। हालांकि नाइट Curfew पहले की तरह रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। बाजार सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा, स्पा, सैलून, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडोटोरियम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। राज्य में स्वीमिंग पूल व वार्टर पार्क को 16 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। खेल संस्थान और स्टेडियम भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। राजनैतिक रैली और धरने की इजाजत 16 जनवरी तक नहीं होगी। होटल व रेस्ट्रा भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top