Uttarakhand News

उत्तराखंड: कक्षा एक में ए़डमिशन को लेकर जारी हुआ नया आदेश

Ad

देहरादून: राज्य में अब लगभग सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में नए सत्र की पढ़ाई शुरू हो गई है। इसी बीच शिक्षा विभाग की तरफ से एक जरूरी आदेश भी जारी किया गया है। दरअसल, आपको ज्ञात होगा कि कुछ दिन पहले तक राज्य के प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक में दाखिले को लेकर उम्र सीमा की चर्चा चल रही थी। पांच साल बच्चों के एडमिशन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी।

ADVERTISEMENTS Ad

लेकिन अब शिक्षा महानिदेशक के एक आदेश ने सारी स्थिति क्लयर कर दी है। अब शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रदेश के सभी जिलों को आदेश जारी करते हुए कहा कि कक्षा एक में पूर्व में निर्धारित उम्र सीमा के अनुसार ही दाखिला दिया जाएगा। इसकी पुष्टि सीईओ नैनीताल केएस रावत ने भी की है। प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में इस बार पहली कक्षा में 5 साल की उम्र पूरी कर चुके बच्चों को भी दाखिला मिलेगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पहली कक्षा में 6 साल से अधिक आयु के बच्चों को ही दाखिला देने को लेकर इसी साल फरवरी में राज्यों को निर्देश जारी किए थे। इसके बाद से ही सरकारी-अर्द्ध सरकारी स्कूलों ने मंत्रालय के निर्देशों का पालन करते हुए कक्षा एक में दाखिले के लिए 6 साल उम्र को अनिवार्य कर दिया। समस्या हुई तो अब ये सीमा 5 साल कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top