Dehradun News

अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, देहरादून से बेंगलूरू के लिए सीधी फ्लाइट शुरू

Ad

Uttarakhand: Dehradun: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। देहरादून एयरपोर्ट से अब एअर इंडिया एक्सप्रेस अपनी सेवाओं की शुरुआत करने जा रही है। सोमवार से यह एयरलाइन प्रतिदिन देहरादून और बेंगलुरु के बीच सीधी उड़ान संचालित करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

वर्तमान में देहरादून से बेंगलुरु मार्ग पर एअर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। लेकिन एअर इंडिया एक्सप्रेस के जुड़ने से यात्रियों को एक और विकल्प मिलेगा, जिससे न केवल प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी बल्कि यात्रा सुविधाजनक भी हो जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन को उम्मीद है कि इस नई सेवा से यात्री क्षमता में भी उल्लेखनीय इजाफा होगा।

संयुक्त महाप्रबंधक नितिन कादयान ने जानकारी दी कि एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रविवार से नियमित सेवाओं का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार, बेंगलुरु से विमान शाम 4 बजे देहरादून पहुंचेगा और वापसी में देहरादून से शाम 4:30 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा।

इस नई शुरुआत को लेकर यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है। खासकर वे लोग जो व्यवसाय, शिक्षा या आईटी सेक्टर से जुड़े हैं और अक्सर बेंगलुरु यात्रा करते हैं, उनके लिए यह सेवा समय और सुविधा दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगी।

एअर इंडिया एक्सप्रेस, जो कि टाटा ग्रुप के अधीन संचालित होती है, अपने सस्ती और समय पर सेवाओं के लिए जानी जाती है। देहरादून जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर से बेंगलुरु के लिए यह नया विकल्प न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि व्यापारिक और पेशेवर यात्रियों की भी बड़ी जरूरत पूरी करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top