Almora News

घर तक आ पहुंचा खूंखार गुलदार, स्यालदे गांव की बुज़ुर्ग महिला को बनाया अपना शिकार

Ad

हल्द्वानी: चाहे कुमाऊं क्षेत्र हो या गढ़वाल क्षेत्र, जंगली जानवरों जैसे गुलदार का आतंक बना हुआ है। आए दिन गुलदार के हमले से हुई मौतों और घायलों की खबर सुनने को मिलती रहती है। एक और खबर गढ़वाल सीमा के पास बसे बारंगल गांव से आई है। यहां एक महिला को रुलदार ने अपना शिकार बना लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल जिला अल्मोड़ा, स्यालदे गांव की तहसील मुख्यालय से करीबन 25 किमी की दूरी पर ही एक छोटा सा गांव बसा हुआ है। जिसके नाम बारंगल है। यहां की निवासी 50 वर्षीय शांति देवी अपने घर में अकेले ही रहती थीं। बीते सोमवार से वह अपने घर से गायब थीं। गांव वालों ने उनकी गुमशुदगी पर गौर इसलिए नहीं किया क्योंकि वे अक्सर अपने भाई महेश चंद्र बलौदी के पास गई होंगी।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सपना होगा साकार,UPCL में 105 पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती

यह भी पढ़ें: देहरादून पहुंचने वाले युवाओं को राहत,पहचान पत्र दिखाकर मिलेगा पांच किलो का छोटू सिलेंडर

बहरहाल घर से मात्र 300 मीटर की दूरी पर जंगल में बुज़ुर्ग महिला का शव लहु लुहान हालत में मिला। ग्राम प्रधान खीमानंद बलौदी ने बताया कि शांति देवी का टार्च घर की देहरी पर गिरा पड़ा था। सभी का मानना है कि, शायद घर से ही गुलदार महिला को उठाकर ले गया होगा। ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है कि घर पर भी अब लोग सुरक्षित नहीं हैं।

ऐसा नहीं है यहां इस तरह का कोई हमला पहली बार हुआ है। बीते कुछ समय में गुलदार के कारण ही काफी ग्रामीणों की जान पर बन आई है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार की दहशत से घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो रहा है। ऐसे में उन्होंने वन विभाग से गुलदार को आदमखोर घोषित कर पिंजड़े में कैद किए जाने या उसे मार गिराए जाने की मांग उठाई है। बता दें कि तहसील प्रशासन व वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड CM रावत के स्वरोजगार के सपने के आढ़े आ रही है बैंकों की खराब कार्यशैली

यह भी पढ़ें: वैक्सीन के नाम पर साइबर ठग खाली कर सकते हैं बैंक खाता,उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़ें: नगर निगम बनेगा स्मार्ट, GIS से करेगा संपत्तियों का ब्योरा तैयार, आपकों घर बैठे मिलेगा सुविधा का लाभ

यह भी पढ़ें: नैनीताल HC: सीनियर वकील पर महिला वकील ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, केस दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top