Uttarakhand News

सरकारी नौकरी का सपना होगा साकार,UPCL में 105 पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती

Ad

देहरादून: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में जल्द भर्ती होंगी। यह भर्तियां 105 पदों पर होगी। इसके अलावा प्रमोशन व संविदाकर्मियों के लिए भी वेतन को लेकर भी राहत भरी जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शासन स्तर से 105 पदों पर सीधी भर्ती के पदों का रोस्टर तैयार हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

विभाग और पंतनगर विवि के बीच एमओयू होने के बाद सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि दो दिन पूर्व सचिव ऊर्जा राधिका झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूपीसीएल के एमडी डॉ.नीरज खैरवाल और निदेशक मानव संसाधन एके सिंह भी शामिल हुए। इस बिंदुओं पर चर्चा हुई।

मानव संसाधन के कामों को गति देने के मकसद से अधीक्षण अभियंताओं को काम चलाऊ व्यवस्था के तहत उप महाप्रबंधक मानव संसाधन के रिक्त पदों के सापेक्ष कार्यभार दिया जा सकेगा। सचिव ऊर्जा ने स्पष्ट आदेश दिया कि पदोन्नति और नियुक्ति के लिए जो भी प्रक्रिया है, उसे अविलंब पूरा किया जाए। अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रमोशन को लेकर जल्द डीपीसी होगी लेकिन यह उच्च न्यायालय में लंबित मामलों के लिए नहीं होगी। संविदा में सेवा दे रहे कर्मचारियों के बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा। उनके पीएफ, ईएसआई की राशि का भी तय समय पर भुगतान किया जाएगा। सीजीआरएफ के तहत कार्यरत कर्मचारियों भी इसका लाभ मिलेगा, अगर ऐसा नहीं होता है तो जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

विभाग में काम करने वाले ठेकेदार के अधीन कार्यरत श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी मिलने के साथ पीएफ व ईएसआई का लाभ भी मिलेगा। अवर अभियंता, सहायक अभियंता के वरिष्ठता संबंधी मामले, जो हाईकोर्ट में लंबित हैं, का परीक्षण करने के बाद उन पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top