Uttarakhand News

चंपावत में चला धामी लॉजिक,चारों नगर निकाय बीजेपी के नाम

Ad

Uttarakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिले चंपावत में भाजपा ने नगर निकाय चुनावों में किया परचम लहराया

ADVERTISEMENTS Ad

चंपावत जिले के चारों नगर निकाय क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की। चंपावत मुख्यालय से प्रेमा पाण्डे, लोहाघाट से गोविंद वर्मा, टनकपुर से विपिन वर्मा और बनबसा से रेखा देवी विजयी घोषित हुईं।

जिले की जनता ने भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर अपना पूरा भरोसा जताते हुए चारों नगर निकाय क्षेत्रों की सीटें भाजपा के खाते में डालीं। इस ऐतिहासिक जीत के साथ क्षेत्र की जनता ने आदर्श चंपावत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपना समर्थन जताया।

भाजपा की यह जीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और जनता के प्रति किए गए विकास कार्यों का परिणाम मानी जा रही है। जिले में विकास को गति देने और क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top