Uttarakhand News

उत्तराखंड सीएम ने की डबल लेन सड़क योजना की घोषणा, अब दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

Ad

देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश में विकास खण्ड स्तर तक बेहतर सड़क सुविधाओं के विकास एवं सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिये विकास खण्ड मुख्यालयों को डबल लेन सड़क से जोड़ा जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास खण्ड मुख्यालयों को जोड़ने वाली अधिकांश सड़कें कम चौड़ी होने के कारण यातायात की सुगमता के लिये कम आबादी वाले विकास खण्डों को जोड़ने वाली सड़कों को डेढ़ लेन तथा अधिक आबादी वाले विकास खण्डों को डबल लेन सड़क से जोड़ा जायेगा।

यह भी पढ़ें: भीमताल रोड में स्थित चिल्ड्रन पार्क बनेगा हाईटेक, बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

यह भी पढ़ें: कोहरे के चलते रोडवेज की दो बसों की आपस में हुई टक्कर, दो दर्जन से ज्यादा यात्री हुए चोटिल

डबल लेन सड़क से इन क्षेत्रों में अवागमन और अधिक सुरक्षित तथा सुविधापूर्ण हो सकेगा। यातायात नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में भी इससे मदद मिलेगी। विकास खण्डों को जोड़ने वाली सड़कों के चौड़ीकरण से राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक आवागमन सुरक्षित होगा।

सीएम रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी गांवों को सडक से जोड़ने का लक्ष्य भी पूर्ण होने वाला है। इससे विकास खण्डों तक ग्रामीण क्षेत्र वासियों को आवगमन में सुविधा होगी। सडकों का सुदृढ़ीकरण क्षेत्रीय विकास की राह भी प्रशस्त करती है।

आने वाले समय में देश की राजधानी से राज्य को जोड़ने वाली सड़कों के और अधिक सुदृढ़ीकरण एवं चारधाम तथा भारतमाला सड़क परियोजनाओं से राज्य के सभी लोग बेहतर सड़कों से जुड़ जायेंगे। कर्णप्रयाग तक रेल पहुंचने से राज्य वासियों को तो सुविधा होगी है, चार धाम यात्रा के भी नये आयाम प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें: बागेश्वर की घटना से हैरान उत्तराखंड:9 साल के बच्चे ने चिढाया तो गुस्से में आकर कर दी हत्या

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:व्यापारी से रिश्वत लेना पड़ा महंगा,अधिकारी सस्पेंड,वीडियो कार्यालय पहुंची

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड बोर्ड में लगातार घट रही है प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या, विभाग ने जारी किए आंकड़े

यह भी पढ़ें: घरों में लगेंगे पानी के मीटर,रिडिंग के हिसाब से आएगा बिल,नैनीताल जिले का नाम लिस्ट में शामिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top