Uttarakhand News

घर बैठे उत्तराखंड को महसूस करेंगे करोड़ों पर्यटक, डिस्कवरी पर शाम सात बजे प्रसारित होगी डॉक्यूमेंट्री

Ad

Photo-Times Of India

देहरादून: पूरी दुनिया में आज उत्तराखंड की आबो हवा पहुंचेगी। देश-विदेश में बैठे लोग भी प्रदेश के हसीन नज़ारों और यहां की साहसिक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। जी हां, शनिवार यानी आज की शाम उत्तराखंड पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री टीवी के प्रसिद्ध चैनल डिस्कवरी पर प्रसारित की जाएगी। जिसका समय सात बजे का रखा गया है। इसे खुद डिस्कवरी की टीम ने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की सहायता से बनाकर तैयार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

लिहाज़ा उत्तराखंड खूबसूरती के मामले में देश-विदेश के सैलानियों को आकर्षित करता है। अब डिस्कवरी के इस प्रयास से और भी पर्यटक प्रदेश की सैर करने का प्लान बनाएंगे। जिससे उत्तराखंड को आर्थिक तौर पर खासा फायदा पहुंचेगा। डिस्कवरी पर प्रसारित होने जा रही फिल्म ‘एक्सप्लोर उत्तराखंड’ में साहसिक खेलों के रोमांच को दर्शाया गया है। इस फिल्म में पहाड़ों के शानदार दृश्य भी कैद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में महिलाओं को मिलेगी पहचान, ऑनलाइन पोर्टल पर बिकेगा सारा सामान

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर हिली धरती, पिथौरागढ़ में 4.0 रही भूकंप की तीव्रता

हेल्थ एंड वेलनेस व एडवेंचर टूरिज्म विषय पर तैयार की गई यह डॉक्यूमेंट्री डिस्कवरी के साथ ही टीएलसी, डी तमिल और टर्बो आइएनडी चैनल पर रात आठ बजे प्रसारित होगी। इसके अलावा एक अन्य फिल्म भी बनाई गई है जो कि योगा एवं वैलनेस पर तैयार की गई है।

इस डॉक्यूमेंट्री को रविवार को शाम सात बजे से प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद इन फिल्मों का रिपीट टेलेकास्ट भी होगा। जिसके लिए 27 और 28 फरवरी का दिन निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें: संस्कृति विभाग की बढ़ेगी शोभा,म्यूजियम में संरक्षित रखी गई ‘केदारखण्ड’ झांकी

यह भी पढ़ें: जो पूरे करियर में नहीं कर पाए धोनी, वो पहाड़ के ऋषभ पंत ने 18 मैचों में कर दिखाया

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसे उत्तराखंड के लिए बहुत फायदेमंद बताया है। सतपाल महाराज के अनुसार पर्यटन क्षेत्र को मजबूत बनाना जरूरी है। वह कहते हैं कि यहां चारधाम समेत हरिद्वार, हेमकुंड जैसे कई धर्मस्थलों, साहसिक गतिविधियों और पहाड़ की नैसर्गिक सुंदरता से कई लोग परीचित हो सकेंगे।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने भी कहा कि पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिहाज से उत्तराखंड को आगे लेकर जाना है। डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया की प्रबंध निदेशक दक्षिण एशिया मेघा टाटा ने दो भागों में बनी डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उत्तराखंड राज्य और हिमालयन रेंज की सुंदरता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को केंद्र की सौगात, इन हाईवे घोषित किया नेशनल हाईवे, पूरी लिस्ट देखें

यह भी पढ़ें: कुदरत ने उजाड़ा घर तो सोनू सूद ने अपनाया, चमोली आपदा पीड़ित परिवार की चार बेटियों को लिया गोद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top