Uttarakhand News

अब सस्ते दामों में होगा कोरोना टेस्ट, महामारी के घटते प्रकोप के बाद उत्तराखंड में आदेश जारी

Ad

हल्द्वानी: महामारी कोरोना के भारत में प्रवेश के बाद से ही माहौल ऐसा था कि मानो नकारात्मकता की हवा के अलावा दूसरी हवाओं ने बहना तक बंद कर दिया था। मगर जैसे जैसे समय बढ़ता गया, लोग सकारात्मक हुए, वैसे वैसे हवाओं ने भी सकारात्मकता की चादर को ओढ़ना बेहतर समझा। हम बात कर रहे हैं कोरोना के घटते संक्रमण और प्रकोप की।

ADVERTISEMENTS Ad

हिंदुस्तान में जगह जगह पर वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। साथ ही कोरोना संक्रमण के मामलों में भी तेज़ी से गिरावट आई है। इधर उत्तराखंड भी काफी बेहतर स्थिति में चल रहा है। इसी बीच राज्य सरकार ने कोरोना की जांचों को सस्ता करने का बहुत अहम फैसला ले लिया है। अब प्रदेश के निजी लैबों में यह जांचें कम दरों पर की जाएंगी।

यह भी पढ़ें: नैनीताल जिले के 6 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गणतंत्र दिवस पर सम्मान,DGP ने जारी की लिस्ट

यह भी पढ़ें: देहरादून से हरिद्वार का टिकट 1100 रुपए,स्पेशल ट्रेन के लिए रेलवे की नई गाइडलाइन जारी

कोरोना वायरस टेस्टिंग के लिए होने वाली आरटीपीसीआर जांच की कीमत में भारी कमी आई है। अब उत्तराखंड के निजी लैबों में यह टेस्ट 500 रुपए में हो सकेगा। बता दें कि पहले तक इसकी कीमत 900 रुपए थी। इसके अलावा रैपिड एंटिजन की कीमत भी 719 रुपए से कम कर के 427 रुपए कर दी गई है। साथ ही अगर कोई भी लैब इन टेस्टों के लिए इससे ज़्यादा रुपयों की मांग करता है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।

आपको बता दें कि बीते महीनों में लोग पहले तो महामारी से परेशान थे और उपर से यह निजी लैबों में जांच के लिए भारी मात्रा में रुपए वसूलना, यह भी अधिक समस्या का कारण बन रहा था। मगर अब सरकार ने इस मामले में आमजन को राहत दी है। इसके अलावा राज्य में वैक्सीनेशन का काम भी तेज़ी से चल रहा है। नैनीताल के चार वैक्सीनेशन केंद्रों में गुरुवार से टीकाकरण के दिन 400 हेल्थ वर्करों को टीका लगना शुरू हो गया है।

स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी का कहना है कि सरकारी आदेशों के अनुसार सरकारी या निजी अस्पतालों से निजी लैबों में भेजे जाने वाले सैंपलों की जांच 400 और निजी लैब द्वारा सैंपल लेने पर जांच की दर 500 रुपए होगी।

यह भी पढ़ें: पहाड़ियों को चीरते हुए गौचर हवाई अड्डे से उड़ान भरेगा भारतीय वायुसेना का डोर्नियर

यह भी पढ़ें: बुलंद होगी बेटियों की आवाज़, एक दिन के लिए उत्तराखंड की CM होंगी हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी

यह भी पढ़ें: नगर निगम में लगेगी ग्रेजुएट युवाओं की इंटर्नशिप, पांच से 45 हजार रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड

यह भी पढ़ें: फिर छाया ग्राफिक एरा, अमेज़न समेत इन कंपनियों में 53 छात्रों को मिला लाखों का पैकेज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top