Nainital-Haldwani News

नगर निगम में लगेगी ग्रेजुएट युवाओं की इंटर्नशिप, पांच से 45 हजार रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड

Ad

देहरादून: राज्य में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। युवा ग्रेजुएट होने के बाद भी घर पर बैठा है, वहीं सरकारी नौकरी के लिए भर्तियां भी सीमित होती हैं। सरकार अब युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रोग्राम शुरू कर रही है। जिसमें स्वरोजगार योजना भी है। इसी तरह से अब राज्य के युवाओं को इंटर्नशिप भी मिलेगी। इस दौरान उन्हें पांच से 45 हजार रुपये तक स्टाइपेंड भी मिलेगा। उत्तराखंड में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद नगर निगम या नगर पालिका में तीन महीने की इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि केंद्र सरकार के द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम (ट्यूलिप) को शहरी विकास निदेशालय प्रदेश के सभी आठ नगर निगम और सभी नगर निकायों में लागू करने जा रहा है। यह युवाओं के लिए काफी लाभदायक होगा। ऑफिसों में कार्य कैसे होता है इस बारे में वह सीख पाएंगे।ट्यूलिप कार्यक्रम 4400 शहरी स्थानीय निकायों और स्मार्ट शहरों में युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे।

फिलहाल इसमें विशिष्ट बजट निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन शहरी स्थानीय निकाय और स्मार्ट सिटी चाहें तो वेतन अथवा भत्तों का भुगतान करने के लिए केंद्र द्वारा आवंटित प्रशासनिक खर्चों का इस्तेमाल कर सकता है। इंटर्नशिप की अवधि आठ सप्ताह से एक वर्ष तक की हो सकती है। चयन प्रक्रिया को निर्धारित करने की छूट नगर निगम को दी गई है।

इस योजना का लाभ लेने लिए कुछ आवश्यक बिंदु हैं। योजना में केवल भारतीय नागरिक ही शामिल होंगे। जिन युवाओं ने 18 महीनों के भीतर कॉलेज का अंतिम वर्ष पूरा किया हो वह इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन संबंधित निगम या नगर निकाय द्वारा किया जाएगा। वह चयन के लिए टेस्ट या मेरिट को भी आधार बना सकते हैं। जो युवा इंटर्नशिप करेंगे, उसे संबंधित निकायों से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।  इस बारे में शहरी विकास निदेशक विनोद कुमार सुमन ने बताया कि ट्यूलिप प्रोजेक्ट केंद्र द्वारा लाया गया है। अभी यह स्मार्ट सिटी देहरादून में शुरू हो चुका है। धीरे-धीरे सभी नगर निगम और नगर निकायों में भी इसकी शुरुआत होगी।  

ADVERTISEMENTS Ad
To Top