Uttarakhand News

ऑनलाइन नक्शे पास की तारीक हुई 15 मई, महंगे सोफ्टवेयर के विरोध में ड्राफ्टमैन एवं आर्किटेक्ट

Ad

हल्द्वानी:भवन निर्माण के नक्शे अब ऑनलाइन पास कराने होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तैयारी में तो है लेकिन उसने दूसरी बार तारिक आगे बढ़ा दी है। अब 1 मई से नहीं बल्कि 15 मई से भवन निर्माण के नक्शे ऑनलाइन ही पास होंगे। पहले ये व्यवस्था 1 मई से शुरू हो रही थी लेकिन ड्राफ्टमैन एवं आर्किटेक्ट ने इस व्यवस्था की कई कमियां सामने रखी जिसके बाद तारीख को बढ़ा दिया गया। दरअसल, केंद्रीय आवास मंत्रालय के निर्देश के बाद आवास एवं नगर विकास अभिकरण देहरादून ने 22 मार्च को पत्र भेजकर सभी विकास अभिकरणों को 31 मार्च तक ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली लागू करने को कहा था। लेकिन कुछ कारणों से जिला विकास अभिकरण एक अप्रैल से इस प्रणाली को लागू नहीं करा पाया। 

ADVERTISEMENTS Ad

इस मामले को लेकर डीएम विनोद कुमार सुमन के साथ इंजीनियर एवं ड्राफ्टमैन की बैठक भी हुई। इंजीनियर एवं ड्राफ्टमैन के कार्यकारी अध्यक्ष (उत्तराखंड आर्किटेक्ट्स/इंजीनियर्स एसोसिएशन) आर के शर्मा ने बताया गया कि नया सिस्टम लागू करने के लिए अभी सॉफ्टवेयर ही उपलब्ध नहीं हो पाया है। अगर नए सिस्टम के बिना इस प्रणाली को शुरू किया जाता है तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।  संयुक्त सचिव हल्द्वानी पंकज उपाध्याय ने साफ किया कि ने बताया कि अब 15 मई से ऑनलाइन सिस्टम अनिवार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि ड्राफ्ट्समैन एवं आर्किटेक्ट एसोसिएशन महंगे साफ्टवेयर का विरोध कर चुके हैं। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था में ऑटो कैड सॉफ्टवेयर को जरूरी किया जा रहा है। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपए है। लेकिन बाजार में इस तरह के सोफ्टवेयर की कीमत 15-25 हजार हुए है।

वहीं प्राधिकरण आवेदन की कभी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है। अब जनता द्वाराऑनलाइन नक्शा आवेदन करने से लेकर पास करने तक का पूरा काम प्रधिकरण द्वारा देखा जाएगा। ऑनलाइन प्रक्रिया के शुरू होने से लोगों को अब विकास प्राधिकरण दफ्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top