Uttarakhand News

दो सगे भाइयों ने हजारों लोगों से ठगे करोड़ो , 48 घंटे की रिमांड के लिए गिरफ्तार

हल्द्वानीः कई ऐसे ट्रस्ट है जो निर्धन कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी लेते है। वही खबर के अनुसार दो सगे भाइयों ने ट्रस्ट के माध्यम से हजारों लोगों को ठगा और करोड़ों रूपये हड़प लिए। दरअसल सस्ते दामों पर इलेक्ट्रॉनिक सामान दिलाने की बात पर दोनों भाइयों ने 28 करोड़ से भी ज्यादा की रकम हड़प ली। दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है, और साथ ही इन ठग भाइयों को 48 घंटे की रिमांड में भेज दिया गया है। पुलिस दोनों भाइयों से रकम की जानकारी जुटा रही है। इस घटना का खुलासा 28 अप्रैल को हुआ था।28 अप्रैल को कई हजारों लोगों ने जसपुर-खुर्द स्थित सत्यधाम ट्रस्ट में मिलकर काफी हंगामा कर दिया , जिसके बाद से ही मामले में प्रकाश आया। हजारों लोगों ने सत्यधाम संस्था व मानव सेवा एवं जनकल्याण समिति के अध्यक्ष के ऊपर ठगी कर सौ करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने तहसील गुन्नौर जिला संभल उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद बिलाल की शिकायत पर समिति के अध्यक्ष ओमवीर यादव उसकी पत्नी समिति कोषाकध्यक्ष नीरु यादव ओमवीर के भाई महेंद्र सिंह यादव, पिता राजेंद्र सिंह यादव, मौसेरे भाई विनोद यादव, राजू कश्यप निवासी किला खेड़ा रामनगर और शिवओम पुत्र यादराम व साडू इंद्रपाल सिंह के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज करी थी।

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

जबकि आइटीआइ थाना पुलिस ने सत्याधाम संस्था अध्यक्ष महेंद्र यादव, पत्नी सुरभि, मौसेरा भाई सोनू उर्फ राज और साले विकास के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। दो मई को पुलिस ने महेंद्र व ओमवीर यादव को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने के बाद जेल भेज दिया गया था। दोनो भाइयों को रिमांड में लेने के लिए पुलिस ने एसीजेएम कोर्ट काशीपुर में प्रार्थना-पत्र दाखिल किया था, जिसके बाद पुलिस को 48 घंटे की रिमांड की अनुमति दी गई है। जांच अधिकारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गुरूवार की सुबह 12 बजे रिमांड पर लिया गया है और रकम वसूलने के बाद सख्त कार्रवाई करी जायेगी।  

To Top