Uttarakhand News

रामनगर अतुल शर्मा हत्याकांड: नैनीताल पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी और आशिक ने की हत्या (PHOTOS)

Ad

रामनगर:अतुल शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। अतुल शर्मा की पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध थे, उसी के लिए उसने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपी पत्नी

आज शाम नैनीताल पुलिस एसएसपी जन्मेंजय खंडूरी इस हत्याकांड का मीडिया के सामने खुलासा किया। जानकारी के मुताबिक अतुल शर्मा की पत्नी राखी शर्मा का थाना बिजनौर निवासी अंकित चौधरी के साथ  प्रेम प्रसंग प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंकित चौधरी ने अपने साथी बिजनौर निवासी सुशील उर्फ छोटू पुत्र राधे के साथ मिलकर रामनगर पहुंचकर अतुल शर्मा को मोटरसाइकिल पर बैठाया।

वह उसे लेकर नया गांव स्थित बगीचे में बैठ ले गया और उसके साथ शराब पी। इसके बाद बाद अंकित चौधरी ने अतुल शर्मा के पहले सीने पर गोली मारी और गिरने के पश्चात दूसरी गोली मारकर उसे वहीं मरा छोड़कर भाग गए। जिले के कप्तान जन्मजय खंडूरी ने इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम की तारीफ दी।

बता दे कि 14 जून को रामनगर-काशीपुर रोड पर नयागांव चौहान के पास एक बगीचे के गेट के बाहर एक युवक की  गोली मारकर हत्या कर दी थी।नेशनल हाइवे पर मिला अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त अतुल शर्मा के रूप में हुई थी। अतुल शर्मा पुत्र सुरेश मोहल्ला शांति कुंज न0-3 का रहने वाला था। मृतक की माँ दो दिन पूर्व अपनी पुत्री के यहां गयी थी।

रविवार को वापसी के उपरांत मृतक की माँ ने अपनी किरायेदार से अपने पुत्र के बारे जानकारी जुटी, किरायेदार ने बताया कि दो दिन एक बाइक सवार युवक आया और आपके पुत्र को अपने साथ ले गया।मामले की जानकारी मिलते ही मृतक की माँ ने कोतवाली पुलिस से रफ़्ता किया,पुलिस ने अज्ञात युवक के शव के फ़ोटो दिखाये, जिस पर मृतक की माँ ने कपड़ों से शिनाख्त करते हुऐ मृतक को अपना पुत्र अतुल शर्मा होना बताया था। इस घटना के सामने आने के बाद पास के इलाके में सनसनी फैल गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top