Regional News

बैंकों की हड़ताल से ग्रामीण परेशान, भीमताल-भवाली में पैसे निकालने के लिए जूझते नजर आए लोग

Ad

भवाली: देश के सभी सरकारी बैंकों के अलावा कुछ निजी व विदेशी बैंकों के तकरीबन 10 लाख कर्मचारी बुधवार से दो दिनों की हड़ताल पर हैं। सैलरी में वृद्धि की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। विभिन्न राज्यों में इस हड़ताल का असर साफ दिखाई दे रहा है। सरकारी बैंकों और एटीएम पर ताले लग गए हैं, जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामने करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

राष्ट्रीय बैंकों की हड़ताल का असर भवाली-भीमताल में भी भी देखने को मिला। बैंकों की हड़ताल के कारण आम आदमी परेशान नजर आए। भीमताल-भवाली के सभी बैंक बन्द रहे। कर्मचारियों ने बैंक खोलकर अपने संगठन के पक्ष में नारे लगाये। बैंक बंद होने के कारण अधिकतर एटीएम से पैसे नहीं निकल सके।

बता दें कि हड़ताल से देश की बैंकिंग व्यवस्था पर काफी बुरा असर पड़ने की आशंका है लेकिन इसका सबसे ज्यादा खामियाजा सरकारी बैंकों को उठाना पड़ सकता है। सरकारी क्षेत्र के 17 बैंकों को पिछली तिमाही में 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा हो चुका है। ये बैंक आगे का काम चलाने के लिए सरकार से अतिरिक्त वित्तीय मदद मांग रहे हैं। ऐसे में दो दिनों की हड़ताल से इन पर वित्तीय दबाव और बढ़ सकता है। एनपीए वसूली जैसी गतिविधियों पर भी असर होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top