Dehradun News

उत्तराखंड में फिर पकड़ा गया देह व्यापार, पति- पत्नी ने व्हाट्सएप से चलाया धंधा

Ad

Dehradun News: पर्यटन क्षेत्र में देह व्यापार लगातार
सेक्स रैकेट का धंधा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस लगातार सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर रही है। पुलिस ने देहरादून जिले में पति और पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों देहरादून क्षेत्र में सेक्स रैकेट चलाते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के साथ ही 2 महिलाओं का रेस्क्यू भी किया है। देहरादून में ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम सेक्स रैकेट कि शिकायत मिलने पर एक्शन ले रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून को सूचना मिली कि एक दंपत्ति शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में देह व्यापार चला रहा है और महिलाओं की सप्लाई कर रहा है। जांच पड़ताल में मामला सत्य पाया गया। इसके बाद पुलिस ने कुठाल गेट बैरियर पर चेकिंग की और पुलिस ने दोनों दंपतियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों दंपतियों के साथ में गाड़ी में दो लड़कियां भी मौजूद थी। जब पुलिस ने उनसे उन दोनों लड़कियों के बारे में पूछा तो वे पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछा तो दोनों ने सच उगल दिया।

आरोपियों की पहचान संदीप अग्रवाल और सपना अग्रवाल के रूप में हुई है। बता दें कि दोनों पति-पत्नी देहरादून क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर जाकर महिलाओं की सप्लाई किया करते थे और उसके एवज में वे मोटा पैसा कमाते थे। आरोपी संदीप अग्रवाल और उसकी पत्नी ने सपना अग्रवाल स्वयं महिलाओं को लेकर देहरादून के कई इलाकों में गाड़ी से जाया करते थे। दोनों व्हाट्सएप के माध्यम से अनेक ग्राहकों से संपर्क करते थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top