Uttarakhand News

उत्तराखण्ड लाइव ब्रेकिंग: दिन दहाड़े ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या

Ad

हल्द्वानी:  किच्छा में अज्ञात बदमाशों द्वारा दिन दहाड़े ट्रांसपोर्टर को गोली मारने की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं आरोपी घटना को अंदाम देने के बाद फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने घटना को आदित्य चौक पर अंजाम दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

मृतक की पहचान समीर पुत्र सफी अहमद 35 वर्षीय निवासी वार्ड नंबर 6 किच्छा के रूप में हुई है। घटना के सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने पूरे शहर में घेराबंदी कर दी है। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर ऊधमसिंह नगर के एसएसपी सदानंद दाते भी पहुंचे है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।इस घटना के पीछे आपसी रंजीश बताई जा रही है लेकिन पुलिस जांच व आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही सब कुछ सामने आएगा।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top