Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में गजब के दृश्य, दुल्हनें ससुराल जाने के बजाय पहुंची मतदान केंद्र

Ad

Uttarakhand: Voting Day: उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है। 16 मार्च के बाद से लोगों को मतदान दिवस का इंतजार था और सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों में लोगों की लंबी लाइन देखने को मिलने लगी। उत्तराखंड में कुछ ऐसे दृष्य भी देखने को मिले जिसने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पहला वाक्या लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र में देखने को मिला। जहां शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन सुसुराल जाने के बजाए वोट देने के लिए पहुंची। दुल्हन गायत्री चन्दोल ने बताया कि वो दैलिया गाँव की निवासी हैं और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है, जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है। शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।

दूसरा वाक्या पौड़ी गढ़वाल जिले के विकासखंड कोट के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय रणाकोट का है। जहां दुल्हन ने ससुराल जाने से पहले लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेकर मतदान किया। दुल्हन सोनाली ने दूल्हे के साथ (गाँव बकरोड़ा) बूथ पहुंचकर मतदान मतदान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top