Bageshwar News

कुमाऊं के बागेश्वर को मिला नया बस डिपो, देहरादून और दिल्ली के लिए मिलेगी डायरेक्ट बस

Ad

देहरादून: बागेश्वर से यात्रा करने वाले को रोडवेज ने नई सौगात दी है। सितंबर के पहले हफ्ते में बागेश्वर बस डिपो अस्तित्व में आ जाएगा। बागेश्वर से यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। उन्हें तमाम शहरों के लिए डायरेक्ट बस मिलेगी। परिवहन निगम पहले दौर में बागेश्वर से 9 मार्गों के लिए सेवा शुरू कर रहा है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

पहले चरण में बागेश्वर से देहरादून अल्मोड़ा, बरेली, दिल्ली,अटपेसिया, धरमघर के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। दूसरे चरण में बागेश्वर से बरेली, पिथौरागढ़, हल्द्वानी रानीखेत, अल्मोड़ा, नैनीताल और टनकपुर के लिए बस सेवाओं को संचालित किया जाएगा। वहीं अल्मोड़ा डिपो के सहायक महाप्रबंधक को बागेश्वर डिपों की जिम्मेदारी भी दी गई है। बताया जा रहा है कि 4 सितंबर को परिवहन मंत्री चंदन राम दास डिपो का उद्घाटन करेंगे। आगे पढ़ें…

नए डिपो के लिए बसों को दूसरी जगह से बागेश्वर भेजा जाएगा। महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इस लिस्ट में अल्मोड़ा डिपो से 8, काठगोदाम से 4, पिथौरागढ़ से 7, भवाली और पर्वतीय डिपो से 2-2 बसें बागेश्वर को दी जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top