Uttarakhand News

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश, मौसम विभाग का नया अपडेट जरूर देखें

Ad

उत्तराखंड में अगले चार दिन शुष्क रहेगा मौसम, दिन में धूप और रात को ठंडी हवाएं

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार से अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन के समय तेज धूप खिली रहेगी, जबकि रात को ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है। फिलहाल, देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री कम होकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 27 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top