Chamoli News

चमोली में आपदा से उत्तर प्रदेश को भी हो सकता है खतरा, जारी हुआ अलर्ट

Ad

हल्द्वानी: कोरोना से उबरे नहीं कि एक बार फिर मुश्किलों का आगमन प्रदेश में हो चला है। उत्तराखंड में एक बार फिर आपदा ने दस्तक दी है। चमोली में नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत कोर जोन में स्थित ग्लेशियर के फटने की खबर से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई है। इस बाढ़ का अनुमानित असर करीबी राज्य उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की भी लगया जा रहा है। जहां अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इस ग्लेशियर के फटने से रैनी गांव के पास ऋषि गांव तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध भी टूट गया है। जानकारी के अनुसार आस पास के क्षेत्रों के इलाकों में बाढ़ की संभावनाएं बन रही हैं। इसके साथ ही हाइड्रो प्रोजेक्ट को भी काफी नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। बहरहाल जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें के पर रवाना हो रही हैं। उधर यूपी में गंगा नदी के पास के सभी जिलों को अलर्ट भेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने तुरंत सभी जिलाधिकारियों को निर्दशित कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर यूपी में भी चमोली आपदा से खतरा होने की संभावनाएं जताई हैं। ट्विटर पर उन्होंने पोस्ट किया है कि उत्तराखंड में नंदादेवी ग्लेशियर के एक हिस्से के टूटने की रिपोर्ट आई है।

गंगा नदी  के पास सभी जिलों को सूचित किया जाता है कि जलस्तर बढ़ सकता है। इसके अलावा नवनीत सहगल ने कहा है कि 24 ×7 इसके कारण निगरानी की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी फ्लड कंपनी ने इसके निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top